छतरपुर में बंधन बैंक का खुला ब्रांच, दो महिलाओं को ऑनस्पॉट दिया गया समूह लोन।

पलामू- छतरपुर इलाके विकास में एक और उपलब्धि जुड़ गई है बंधन बैंक ने भी अपनी उपस्थिति इलाके में दर्ज करा दी है। गोलक्ष्मी स्थित विश्वनाथ काम्प्लेक्स में बंधन बैंक का ब्रांच खुला है। बैंक का उद्घाटन फीता काट कर और दीप प्रज्ज्वलित कर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद गुप्ता चुनमुन और विश्वनाथ चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर अरविंद ने कहा कि बंधन बैंक के खुलने से जरूरतमंद महिलाओं का कटेगा गरीबी का बंधन और महिलाएं सशक्त बनेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि छतरपुर का विस्तार हो रहा है लोगों का इनकम भी बढ़ा है ऐसे में बंधन बैंक के खुलने से लोगों को काफी लाभ होगा। बैंक के एरिया मैनेजर ने कहा कि बैंक महिलाओं के उत्थान और उनके सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है जल्द ही बैंक को और भी अपग्रेड किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर नगर की दो महिलाओं प्रमिला देवी और रेणु देवी को व्यवसाय हेतु 40-40 हज़ार का ऋण भी प्रदान किया गया। ऋण पा कर महिलाओं के चेहरे दमक उठे उन्होंने ऋण की सुविधा प्रदान करने के लिए बैंक का आभार जताया। इस मौके पर मुख्य रूप से बंधन बैंक के एरिया मैनेजर सुकुमार हलदर, एडीएम पार्थ पात्रा, ब्रांच मैनेजर जितेंद्र राम, आरओ मुकेश कुमार, नीलाम्बर यादव, मृणाल कुमार। विश्वनाथ काम्प्लेक्स के ऑनर विश्वनाथ चन्द्रवँशी, चन्दन चंद्रवंशी, अनु देवी, मीरा देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें