लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ओरिया मोड़ पास दो बाइको की टक्कर मे एक की मौत चार घायल।

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र ओरिया मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में दो बाइको की हुई सीधी टक्कर में एक की घटना स्थल पर ही मौत और 4 घायल। बतादें की
मृत ब्यक्ति का पहचान मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत रंग्या निवासी स्व बंधन यादव के 47वर्षीय पुत्र कैलाश यादव के रूप मे हुई है। वही मंगर यादव के 20वर्षीय पुत्र प्रवेश कुमार यादव और गया डुमरिया निवासी छठन यादव के 48 वर्षीय पुत्र शिवनंदन यादव गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। साथही दूसरे और गंभीर रूप से घायल ब्यक्ति की पहचान लेस्लीगंज थाना अंतर्गत लोटवा निवासी कमलदेव राम के 28 वर्षीय पुत्र रमाशंकर कुमार एवं मटपुरही निवासी बिगन राम की 45 वर्षीय पत्नी कलावती देवी के रूप में की गई है। इस घटना की सूचना लेस्लीगंज थाना को दी गयी जहां पुलिस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र नीलाम्बर पिताम्बर पुर लाया गया। चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया। लेस्लीगंज थाना के एस आई बिट्टू कुमार घटना स्थल पर पहुंच स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर अन्तः परीक्षण के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर भेज दिया है। बताया जाता हैं की बाइक चालक प्रवेश कुमार यादव अपने रिश्तेदार को साथ रंग्या से मेदिनीनगर कोट में हाजरी लगाने आ रहे थे। वहीं दुसरी ओर रमाशंकर कुमार अपने फुवा के साथ से लोटवा से कुंदरी जा रहे थे तभी ओरिया मोड़ के पास ये हादसा हुआ।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts