भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा को ध्वस्त करने वाले लोगों पर शीघ्र हो कारवाई -पूर्व विधायक बिट्टू सिंह।

पलामू-पांकी प्रखंड अंतर्गत तेतराई अंबेडकर उच्च विद्यालय परिसर में लगे बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों के द्वारा खंडित किए जाने की खबर पाकर पांकी के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह मंगलवार की शाम अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों से मुलाकात भी की उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता की प्रतिमा को खंडित करना बेहद ही कुकृत्य कार्य है। ये गंदी सोच रखने वाले लोगों के द्वारा यह कुकृत्य हरकत किया गया है इसे अति आवश्यक समझ कर प्रशासन अविलंब करवाई करे ताकि भविष्य में इस तरह की घटना ना हो। भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर भारत सहित पुरे विश्व में अपने कार्यों की बदौलत अपनी पहचान बना चुके हैं ऐसे में उनकी प्रतिमा को खंडित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दलित शोषित पिछड़ों सहित समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर संविधान निर्माण किए हैं वे सभी वर्ग के लोगों के आदर्श है ऐसे महापुरुष को उनकी ओर से बारंबार प्रणाम है। इस दौरान मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, भीम आर्मी के दिनेश राम, विनोद राम, सीताराम दास, मुखिया राजेंद्र पांडेय, शिवकुमार यादव, मोबिन अंसारी, श्याम बिहारी सिंह, गज्जू सिंह, बबलू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें