संत मरियम स्कूल में वार्षिक परीक्षा प्रारम्भ,भविष्य की अनेकों प्रारूपो को मन में संजोए सभी विद्यार्थी बेहतर करने का सदैव प्रयास करते है-अविनाश देव।

पलामू-मेदिनीनगर शहर के प्रतिष्ठित स्कूल संत मरियम स्कूल में वर्ग नर्सरी से 9 वीं तक की वार्षिक परीक्षा प्रारम्भ हो गई। परीक्षा के प्रारंभिक दिन विद्यार्थियो को शुभकामनाएं देते हुए स्कूल के चैयरमैन श्री अविनाश देव ने कहा की विद्यार्थी जीवन में परीक्षा का विषेश महत्व होता है। पूरे वर्ष सहपाठियों से सकारात्मक प्रतिस्पर्धा में खुद को बेहतर साबित करने की जिजीविषा के कारण शुरुवाती दौर से ही पूरे मनोयोग से धीरे धीरे कुछ सीखने के साथ परीक्षा की तैयारी में लग जाते है। अच्छे अंक की सुनिश्चितता के साथ भविष्य की अनेकों प्रारूपो को मन में संजोए सभी विद्यार्थी बेहतर करने का सदैव प्रयास करते है। प्रत्येक विषय की गहन अध्ययन के पश्चात त्रुटियों का विश्लेषण करना कमजोर पहलू पर फोकस करते हुए कड़ी मेहनत और परिश्रम ही आप सभी को आपके परीक्षा में बेहतर अंक दिला सकता है। आप सभी को परीक्षा में सफलता हेतू अग्रिम शुभकामनाएं।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें