पांकी कि जनता के लिए हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे,सभी वर्गो का अपार प्यार और स्नेह मुझे मिलता रहा है-ओंकारनाथ जायसवाल।

पलामू-पांकी के जनता के लिए हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे सभी वर्गो का अपार प्यार और स्नेह मुझे मिलता रहा है। उक्त बाते आप के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार नाथ जायसवाल ने कही। वे माता सेवरी जयंती के अवसर पर ग्राम लोहर्षि में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लोगो को संबोधित कर रहे थे। श्री जायसवाल ने कहा की व्यक्ति कर्म से महान बनता है जन्म से महान नही बनता माता सेवरी का जीवनी का मुख्य संदेश यही है। उन्होंने कहा की जबतक निचले तपके के लोग आगे नही आयेंगे तब तक कैसे सामाजिक समानता बनेगा इस पर चिंतन करने की अवस्कता है। उन्होंने कहा की अब आम आदमी को राजनीत में लाने की अवश्कता है खास आदमी राजनीत को गन्दा कर के रख दिया है। उन्होंने पूजा कमिटी को बधाई दिया और पूजा अर्चना की इस अवसर पर कमिटी के लोग गर्मजोशी से श्री जायसवाल को पगड़ी देकर सम्मानित किया। मौके पर मुकेश कुमार, डब्लू कुमार, गौतम गुप्ता, अरविंद सिंह, बच्चन ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, सुरेंद्र मेहता, प्रमोद पासवान, नगीना भुइयां, मुकेश भुइयां, राजेश भुइयां, भोला भुइयां, इंदल भुइयां, गुड्डू भुइयां के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें