लेस्लीगंज में प्रखंड स्तरीय रविदास जयंती बडे़ ही धूम-धाम से मनाई गई।

पलामू-नीलांबर पितांबरपुर प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय मैदान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी कि 646वीं जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस जयंती में मुख्य अतिथि रामलाल राम (DSP रांची ) मुख्य वक्ता सरोज कुमार (बिहार )ने दिप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम कि शुरुवात किया इस कार्यक्रम कि अध्यक्षता अरविन्द कुमार, संचालन विश्वनाथ राम ने किया। इस कार्यक्रम में अम्बेडकर युवा क्लब सीताडीह, दारूडीह, सोनेसरई, ढेला, सोंस, परशुरामखाप, रझारा से रथ और झांकी के साथ जुलुस निकाली गई। सभी जुलूस लेस्लीगंज थाना पर एक साथ मिली और गाँधी चौक होते हुए उच्च विद्यालय लेस्लीगंज तक गया जिसके बाद जुलुस मध्य विद्यालय में आकर समाप्त हुआ। वहीं अम्बेडकर युवा क्लब सीताडीह कोट खास में समान समारोह रखा गया जहां मुख्य अतिथि निर्मल मेहता ने अम्बेडकर युवा क्लब के सदस्यों को तलवार, मेडल और गमछा देकर सम्मानित किया। वहीं मुख्य वक्ता ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षित होने कि बात कहा साथ ही कहा कि तिन सौ वर्ष पूर्व जो हमलोगो कि स्थिति थी जो छुवा छूत कि प्रचलन थी बाबा साहब ने संविधान बनाकर उससे निजात दिलाने कि बात लिखी। लेकिन यह छुवा छूत आज भी कई जगहों पर देखने को मिलता है जब तक हमलोग शिक्षित और संगठित नहीं होगे इससे निजात नहीं होगा। वहीं मुख्य अतिथि रामलाल राम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का कथन है कि “ऐसा चाहूँ राज मै जहां मिले सबन को अन्न,छोटे बड़े सब सम बसें, रविदास रहे प्रशन्न” रविदास जी ने जो कहा उससे साफ झलकता है कि रविदास जी केवल चमार के लिए नहीं वो सभी लोगो के लिए थे। रविदास जी को पूजने कि जरूरत नहीं पढ़ने कि जरूरत है उनके विचार को जाने तभी हमलोगों का मानसिक विकास होगा। मौके पर रविदास महासभा लेस्लीगंज प्रखंड अध्यक्ष सरयू राम, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष प्रभादेवी। पूर्व जिला परिषद सदस्य निर्मला कुमारी, पुलिस एसोसिएशन महामंत्री लालेश्वर राम, पूर्वी जिला परिषद सदस्य विजय राम, भीम आर्मी झारखंड प्रदेश सचिव रामकुमार रवि (रामू), सुषमा बौद्ध, अरविंद राम, मनोज राम, पंकज कुमार, विश्वनाथ राम, राजमुनि ब्यास, रवि पाल सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

“नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट”।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts