पलामू एसपी के निर्देशानुसार नौडीहा बाजार क्षेत्र के जंगलों मे 2.5 एकड़ भूमिं पर उगाए गए अफीम की खेती को किया गया नष्ट।

पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत लालगड़ा अंतर्गत जरकुबरा टोला के घने जंगलों में तेजी से फल-फूल रहा था पोस्ता की खेती। गुप्त सूचना मिलने के बाद पलामू पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशन के तत्वधान में। नौडीहा अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, थाना प्रभारी अमन कुमार दल बल के साथ स्थल पर पहुंचकर 2.5 एकड़ में लगे पोस्ता की फसल को नष्ट किया। साथ हीं अफीम माफियाओं को नौडीहा थाना प्रभारी अमन कुमार ने तीन लोगों को धर दबोचा अभी अफीम माफिया से पूछताछ किया जा रहा है। संबंधित कई लोगों का हो सकता है बडी खुलासा नौडीहा थाना प्रभारी अमन कुमार ने कहा कि लगातार गलत कारोबार एवं अवैध धंधों के खिलाफ नौडीहा पुलिस सख्त है कार्रवाई लगातार कर रही है।

पलामू न्यूज Live

“नौडीहा बाजार से जितेन्द्र कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें