माइन्स से हाईवा के द्वारा हो रहे पत्थर ढुलाई से ग्रामींण परेशान-रूद्र शुक्ला।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखण्ड के सोहगड़ा पथर माइन्स से हाईवा के द्वारा हो रहे पथर ढुलाई से चेरी डबरा मुड़ाथान सहित आस पास के ग्रामींण जनता भारी तरह से परेशान हैं। वहां हो रहे खनन से दिन रात चल रहे हाईवा से सड़क पूरी तरह खराब होने से लगातार दुर्घटना होते रहता है धूल डस्ट से स्वास्थ्य खराब होते रहता है। और कई कारणो से वहां के ग्रामीणों ने पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह मंत्री प्रतिनिधि कांग्रेस नेता रूद्र शुक्ला जी को बुलाया। ग्राम डबरा पहुँचने पर ग्रामीणों ने फूल माला से पूर्व विधायक प्रत्याशी को भब्य स्वागत किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि चेरी डबरा ग्राम की जनता लगातार सोहगड़ा पथर माइंस से चल रहे हाईवा गाड़ी से परेशान हैं। ग्रामींण जनताओं ने जिस तरह से बताया कि सघन बस्ती में लगातार हाईवा के चलने से आये दिन दुर्घटना हो रहा है और डम्फर के द्वारा सड़क को गड्ढा में तब्दील कर दिया गया है। इसी को लेकर आम जनता पलामू उपायुक्त महोदय से आग्रह किया है कि माईनस से निकलने वाले डम्फर का रास्ता को बदल दिया जाए। उसे चेरी डबरा मुड़ाथान के बदले दूसरे रास्ते से लेजाया जाय जिससे आम जनता को राहत मिल सके और दुर्घटना नही हो। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि माइन्स मालिक और उनके काम करने वालो से इस विषय पर बात करते हैं तो ये लोग आम जनता से सदैव दूर व्यवहार पूर्ण बर्ताव करते है। माननीय उपायुक्त महोदय से मैं आग्रह करता हूँ कि चेरी डबरा की ग्रामींण जनता को आपके द्वारा न्याय मिल सके जिसके लिए यहाँ की जनता सदा आपका आभारी रहेगी। मौके पे उपस्थित उप प्रमुख पति संदीप यादव जी, युवा साथी सुजीत सिंह, राजदेव पासवान जी, बिसेश्वर मेहता जी, कुन्दन शुक्ला जी, अमित कुमार जी, कमेश जी एवं अन्य ग्रामींण उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज  Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें