एक हजार लोगों ने किया खीर महाप्रसाद ग्रहन,हर घर से 10 रू और दो मुठ्ठी चावल जमाकर किया गया हिंदू एकता सम्मेलन।

पलामू-छतरपुर प्रखंड के चीरु गाँव में हिंदू एकता सम्मेलन का किया गया आयोजन। यह आयोजन मुनकेरी पंचायत और चीरू पंचायत के सहयोग से सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए दोनों पंचायत के लोगों ने मिलकर हर घर से 10 रु और दो मुट्ठी चावल कलेक्शन किया था। वहीं हिंदू एकता संघ के जिला सदस्य आशीष भारद्वाज और नवीन सहाय इस सम्मेलन में शामिल हुए उन्होंने कहा कि एकता का परिचय देते हुए यहां के हिंदू लोगो को और आगे बढ़ चढ़ कर किसी भी कार्यक्रम मे भाग लेना चाहिए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम राष्ट्रगान, ध्वजा पूजन,शांति पाठ से किया गया तथा दोनों पंचायातों से हजारों लोग शामिल हुए और कार्यक्रम सम्पन होने के बाद भंडारा का भी आयोजन किया गया। भंडारे के लिए हर घर से 10 रुपया और दो मुट्ठी चावल लिया गया था दोनों पंचायत से हजारों लोगों ने खीर महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुनकेरी पंचायत से पूर्व मुखिया दशरथ प्रसाद,डाॅ बैधनाथ प्रसाद, नाथ यादव, उपेन्द्र विश्वकर्मा, सुड्डू विश्वकर्मा और चीरू पंचायत से मुखिया पति प्रमोद कुमार यादव, अरुण गुप्ता, नरेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामजीत सिंह, सचिन पाण्डेय। नवीन कुमार पासवान, असन्त पासवान, अमित कुमार, बंशीधर सिंह, पंकज कुमार, अशोक पासवान, आशीष कुमार, जय प्रकाश सिंह सहित हिंदू धर्म संस्कृति के एक हजार लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

“छतरपुर से मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें