पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ के आलमपुर मे टेंम्पो और बाइक के सीधे टक्कर में एक महिला की मौत 3 घायल।

पलामू- जिला के नीलाम्बर पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) थाना क्षेत्र अंतर्गत पांकी मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित आलमपुर के पास शराब के नशे में धुत टेंपो चालक ने एक बाइक को मारी टक्कर। जिससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और तीन घायल हो गए मृत महिला की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शाहद गुरुवा निवासी अमित कुमार की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान लेस्लीगंज के कुराइन पतरा निवासी लव प्रसाद सोनी के पुत्र और टेंपो चालक सूरजमल सोनी सगालिम निवासी कालेश्वर शर्मा के पुत्र सुजीत कुमार शर्मा और कामेश्वर शर्मा के पुत्र शंकर शर्मा के रूप मे है। खबर मिलते हीं मौके पर पहुंची लेस्लीगंज थाना पुलिस वहीं s.i. महावीर साहू, राजीव कुमार, बिट्टू कुमार ने टेम्पू से मृत महिला एवं तीनों घायल व्यक्ति को नीलाम्बर पीताम्बरपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डाक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया और तिनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर रेफर कर दिया। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है शव पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया है।

पलामू न्यूज Live

“नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें