गरीब महिला की हुई मौत कई वर्षों से चल रही थी बीमार,अंतिम संस्कार मे पहुंचे कई जनप्रतिनिधी सभी ने नमः आंखों से किया विदाई।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत जुरू पंचायत के ईटहे गांव निवासी लालमनी देवी उम्र 40 वर्ष पति देवेंद्र सिंह की लम्बी बीमारी से सोमवार को मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लालमनी देवी करीब एक साल से ज्यादा बीमार चल रही थी परिजनों ने बताया कि उसकी इलाज में लाखों रुपए खर्च किए लेकिन बच्चा नहीं पाएं दिनांक 16 जनवरी 2023 दिन सोमवार को 3 बजे के लगभग अपने निवास स्थान ईटहे में उन्होंने अंतिम सांस ली। लालमनी देवी गरीब परिवार से थी लेकिन सभी से मिलजुल कर रहा करती थी उनके पति देवेंद्र सिंह टेम्पू चला कर घर परिवार किसी तरह से चला रहे थे साथ में पत्नी का इलाज भी करा रहे थे। उनके दो पुत्र और एक पुत्री हैं जिसे छोड़ कर मां दुनियां से अलविदा हो गई। क्या गुजरता होगा उन बच्चों पर जिनके माथे से मां का आंचल हट गया। इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं कि गई है पलामू जिले के साथ-साथ राजधानी रांची के कई नामी अस्पतालों में लालमनि देवी की इलाज कराई गई थी। वहीं डाल्टनगंज में 8 महीना तक इलाज सदर अस्पताल में चला उसके बाद में डॉ.राजीव रंजन,डॉ.आशीष तिर्कि,डॉ आनंद कुमार,डॉ. राजेश कुमार,डॉ. जॉन एफ कनेडी,रांची रिम्स हॉस्पिटल,पारस हॉस्पिटल रांची,3 महीना से दवा चल रहा था। जिसका खर्चा तीन से चार लाख रुपए के करीब खर्चा हो चुका,लालमनी देवी के तीन बच्चे है ,बड़े बेटे अमित सिंह उम्र 23 वर्ष,अमित से छोटे भाई का नाम अजित सिंह उम्र 20 वर्ष और सबसे छोटी लड़की जिसका नाम बिंदिया कुमारी है जिसका उम्र 14 वर्ष है। लालमनी देवी समूह चलाती थी अपनी इलाज के लिए उन्होंने कई समूह एवं बैंकों से ऋण लिया था। वहीं सेटिन प्राइवेट बैंक डाल्टनगंज से भी अपना इलाज के लिए लोंन लाखों रुपए लिथी। लालमनी देवी कि मृत्यु कि खबर आग कि तरह चारो तरफ फैल गई सोमवार से ही अंतिम दर्शन के लिए लोगो का तांता लगा हुआ था। मंगलवार कि सुबह ईटहे अमानत नदि के घाट पर उनके अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन करने में पूर्व अध्यक्ष जिला षरिषद पलामू प्रभा देवी,ब्यास राजमुनी झारखंडी,पूर्व जिला परिषद मनातु रेणु देवी,राज गोविंद सिंह,पंचायत समिति सदस्य सोनादेवी,पूर्व पंचायत समिति दीणानाथ सिंह,वार्ड 6 के वार्ड सदस्य रिना देवी,सवंय सेवक रवि पासवान,अवधेश पासवान,नेपाली ठाकुर,विश्वास गुरूजी,डिलर महाबीर सिंह,पारसनाथ सिंह,रामदुलार गुरूजी,बिहारी सिंह,कैलाश सिंह,बालदेवसिंह,अमरेश सिंह,सरदार सिंह,देवलाल सिंह,विजयमल सिंह आदि सैकडो़ कि संख्या मे अन्य और लोग मौजूद थे।

  पलामू न्यूज Live

“ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज Live SK रवि “

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें