विधायक पुष्पा देवी ने छतरपुर में “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुरुआत।

पलामू-छत्तरपुर हॉली ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल में दिनांक 17 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पाटन/छतरपुर विधायक पुष्पा देवी,विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद मनोज कुमार व प्राचार्य पंकज मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।वहीं प्रतियोगिता में हाॅली ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल,कवलबास बालिका उच्च विद्यालय,गुलाब चंद इंटर कॉलेज से कक्षा आठ से लेकर बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमे ब्राइट लैंड स्कूल की सलोनी कुमारी, सिंपल कुमारी व सोनी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, कवलबास बालिका उच्च विदयालय की निशु कुमारी ने द्वितीय स्थान और ब्राइट लैंड के ही पृथ्वीराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया सभी को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दे कर सम्मानित किया गया। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के तनाव को पीछे छोड़ने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम के तहत उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर थाना प्रभारी शेखर कुमार,महिला थाना प्रभारी सोनी कुमारी,इंस्पेक्टर बीर सिंह मुंडा,राजेश मिश्रा, अंजनि मिश्रा,अनुरागनि सिन्हा,विकाश अग्रवाल,अन्य लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts