लेस्लीगंज महावीर मोड़ जुरु लुडी़दह में मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर गोलू राजा का शानदार भोजपुरी कार्यक्रम किया जाएगा।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत महावीर मोड़ जुरू लूड़ीदह शिव मंदिर के पास हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी 2023 दिन शनिवार को भव्य मेला एवं सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य अतिथि पांकी विधानसभा के चहेते एवं लोकप्रिय पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर एक दिवसीय मेला और शानदार भोजपुरी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस मेला के आयोजनकर्ता श्री अनूप कुमार जायसवाल ने कहा कि मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर शानदार भोजपुरी कार्यक्रम स्थान महावीर मोड़ जुरू लेस्लीगंज दिनांक 14 जनवरी 2023 सुबह 11बजे से शुरुआत किया जाएगा। इस भोजपुरी कार्यक्रम के मुख्य कलाकार गोलू राजा,अक्षरा गुप्ता एवं अभिमन्यु सिंह क्रांति भोजपुरी सिनेमा के प्लेबैक सिंगर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं श्री जायसवाल ने कहा कि इस महावीर मोड़ जुरू लेस्लीगंज शिव मंदिर लूडी़दह के पावन धरती पर कई वर्षों से एक दिवसीय भव्य मेला और संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन होते आ रहा है। लेकिन भारत में आए कोरोना महामारी के कारण 2020 से 2022 तक यहां पर संस्कृति कार्यक्रम एवं मेला का आयोजन नहीं किया गया था जो इस वर्ष से पुनः शुरुआत किया गया है। साथ हीं मेला आयोजन कर्ता श्री अनूप कुमार जायसवाल ने पांकी विधानसभा ही नहीं पलामू जिला वासियों एवं दुर दराज से आए दर्शकों से अपील किया है कि जिस तरह से पहले आप सभी यहां पर कई सुपरस्टार कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण से संपन्न करवाने में सहयोग किया था। इस बार भी आप सभी की सहयोग के बदौलत ही गोलू राजा के शानदार भोजपुरी कार्यक्रम एवं भव्य मेला का आयोजन शांतिपूर्ण से संपन्न होगा मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें