छतरपुर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहराही में सरकार के महत्वकांक्षी योजना के तहत ड्रेस का किया गया वितरण।

पलामू-छतरपुर नगर पंचायत अंतर्गत ग्राम लोहराही के वार्ड नंबर 14 के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोहराही में झारखंड सरकार के महत्वकांक्षी योजनाएं के तहत स्कूल के बच्चों के बीच ड्रेस का किया गया वितरण। ये योजना 2022-23 निःशुल्क शिक्षा के तहत वर्ग 1 एवं 2 क्लास के बच्चों को पोशाक का वितरण वार्ड पार्षद सुनील यादव,प्रधानाध्यापक मर्तांड्ड कुमार एवं स्कूल के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री मति प्रमिला देवी के नेतृत्व में किया गया। प्रधानाध्यापक मर्तांड्ड कुमार ने बताया की अन्य वर्गो के लिए सरकार द्वारा उनके खातों में राशि दी जाती हैं जिससे पोशाक उन्हें स्वयं खरीदना पड़ता है। साथ हीं प्रधानाध्यापक ने ये भी बताया कि सरकार के द्वारा कोई भी लाभ आती है तो मेरा हमेशा प्रयास रहता है कि सीधे तौर पर मेरे विद्यालय के बच्चों को लाभ मिल सकें। मौके पर वार्ड पार्षद सुनील यादव,प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमिला देवी,प्रधानाध्यापक मर्तांड्ड कुमार,सहयोगी शिक्षक संतोष सिन्हा,संजय सिन्हा,प्रेम कुमार,सुरेंद्र विश्वकर्मा,सुधीर कुमार,मनोज प्रजापति, कंचन कुमारी सिन्हा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

पलामू न्यूज Live

“मनोहर यादव का रिपोर्ट”

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें