बढ़ती ठंड के मद्देनजर सरकारी व निजी विद्यालयों में वर्ग 1 से 5 तक के शैक्षणिक कार्य 8 जनवरी 2023 तक स्थगित-उपायुक्त।

पलामू-मेदिनीनगर बढ़ती ठंड के मद्देनजर सरकारी व निजी विद्यालयों में वर्ग 1 से 5 तक के शैक्षणिक कार्य 8 जनवरी 2023 तक स्थगित। राज्य एवं जिले में पिछले कुछ दिनों से ठंड लगातार बढ़ती जा रही है जिले में बढ़ती ठंड के मद्देनजर उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों में वर्ग 1 से 5 तक के शैक्षणिक कार्यों को 8 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसके बाद 9 जनवरी 2023 से सामान्य रूप से कक्षा संचालित की जायेगी इस अवधि में शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर सभी अभिलेख अद्यतन करेंगे एवं ऑनलाइन डाटा एंट्री करेंगे। गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा के आलोक में कक्षा 1 से 5 के उपस्थित बच्चों को इस अवधि में मध्यान भोजन यथावत उपलब्ध कराया जाएगा। बताते चलें कि जिले में बढ़ती ठंड व शीतलहरी के कारण कई बच्चों के अभिभावक व अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से बच्चों के हित में विद्यालय बंद करने को लेकर अनुरोध किया था।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें