सड़क पर तड़पते रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत,बिखरे रुपये समेटकर वीडियो बनाते रहे लोग,फिर दो शख्स मसीहा बन बचाई उनकी जान।

दिल्ली-भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का आज दिनांक 30 दिसम्बर 2022 दिन शुक्रवार कि सुबह रुड़की के नारसन में भयावह एक्सीडेंट हो गया। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत अपने कार बीएमडब्ल्यू मे सवार थे वो दिल्ली से घर लौट रहे थे उसी समय रुड़की के नारसन बॉर्डर मोहम्मदपुर झाल के समीप मोड़ पर उनकी बीएमडब्‍ल्‍यू कार का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार रेलिंग से जा टकराई जिसके बाद कार में आग लग गई बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। वहीं हादसे मे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक इस दौरान उनकी कार बीएमडब्ल्यू के परखच्चे उड़ गए। ऋषभ कार से निकलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण नहीं निकल पा रहे थे रेलिंग से टकराने के बाद कई बार पलटी कार फिर लगी आग। देखें हादसे की भयावह तस्वीरें बताया जा रहा है कि ऋषभ की गाड़ी में करीब तीन से चार लाख रुपए थे घटना के बाद सारे रुपये सड़क पर बिखर पडा़ था। वे वहां तड़पते रहे लेकिन इस दौरान कुछ लोग ऋषभ की मदद करने के बजाय नोट अपनी जेबों में भरने और वीडियो बनाने में मशगूल हो गए। कहा जाता है कि जा के रखे साइयां मार सके न कोई वो सच हो गया वहीं दो युवक इस दौरान मसीहा बनकर सामने आए। रुड़की के सक्षम अस्पताल में जब ऋषभ पंत को भर्ती कराया गया तो इस दौरान दो युवक भी थे। बताया जा रहा है कि कि इनमें से एक युवक पुरकाजी के समीप शकरपुर गांव का रहने वाला है वह घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर आगे लिब्बरहेरी में स्थित उत्तम शुगर मिल में नौकरी करता है। सुबह के समय वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान उसने दुर्घटना में घायल हुए ऋषभ पंत को पहचान लिया और वह उनहें मदद करने आगए। डॉ. सुशील नागर ने बताया कि अस्पताल में जब ऋषभ को लाया गया था तो वो दोनों युवक भी थे। उन्होंने सही समय पर ऋषभ को अस्पताल पहुंचा दिया अगर ये दोनों युवक ना होते तो ऋषभ को कुछ भी हो सकता था कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी खतरे से बाहर है डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि भर्ती के दौरान ऋषभ पंत की हालत थोड़ी गंभीर थी लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता गया तो हालत ठीक होने लगी। इसके बाद ऋषभ पंत को देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया बताया गया है कि यहां ऋषभ पंत की प्लास्टिक सर्जरी भी होगी।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें