पत्रकारों के हित में पूरी मजबूती व ईमानदारी के साथ जेजेए लड़ रही है लड़ाई-संजय सिंह ‘उमेश’।

पलामू-मेदिनीनगर पत्रकार सुरक्षा व उनके हित में वर्षों से पत्रकारों का संघर्षिल व सबसे मजबूत संगठन झारखंड जर्नलिस्ट एसोशिएशन पलामू जिला के लगभग सभी प्रखंडों में अपनी इकाई का गठन पूरा करने जा रहा है। इसी कड़ी में पलामू जिला के वीर शहीद नीलांबर- पीतांबर की धरती नीलांबर पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) में दिनांक 26 दिसम्बर 2022 दिन सोमवार को झारखंड जर्नलिस्ट एशोसिएशन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लेस्लीगंज, पाटन व सतबरवा के जेजेए से जुड़े पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पलामू जिला के पाटन, सतबरवा व लेस्लीगंज के प्रभारी व जेजेए के वरिष्ठ साथी संजय सिंह उमेश ने भाग लिया। बैठक में सबसे पहले प्रभारी संजय सिंह ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों के समक्ष चौतरफा चुनौतियां बढ़ गई है ऐसी स्थिति में पत्रकारों के लिए काम करना काफी मुश्किल भरा हो गया है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन शुरू से ही पत्रकार सुरक्षा कानून और पत्रकारों के हित में पूरी ईमानदारी व मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन एक ऐसा संगठन है जिसकी जड़े तो मजबूत है ही इसकी शाखाएं भारत देश के हर कोने में है। झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन से देश के कई नामी-गिरामी पत्रकार जुड़े हुए हैं। और पत्रकार हित की लड़ाई में लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। आज जरूरत इस बात की है कि देश, प्रदेश और जिला के अलावा प्रखंडों में भी पत्रकारों का यूनियन मजबूत हो इस दिशा में जेजेए बहुत ही मजबूती के साथ काम कर रही है। वैसे भी सबको मालूम है कि देश का एकमात्र संगठन झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन है जो आंचलिक पत्रकारों के हित व उनकी रक्षा की बात करता रहा है। कई ऐसे मौके आए हैं जब आंचलिक पत्रकारों की आवाज को प्रमुखता के साथ प्रदेश व देश स्तर पर झारखंड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मजबूती के साथ रखने का काम किया। है वह दिन दूर नहीं जब आंचलिक पत्रकारों की आवाज सुनी जाएगी। इस मौके पर जे जे ए के पूर्व पलामू जिला अध्यक्ष मुरारी प्रसाद ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही सबका भला है। जब संगठन मजबूत होगा तो ही हम अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ पाएंगे इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे पत्रकार एस के रवि ने कहा कि संगठन एक परिवार है। जेजेए रूपी परिवार ने हर पत्रकारों के हर मुसीबत में साथ खड़ा होकर सहयोग किया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। जेजेए के पुराने साथी पत्रकार चंदन कुमार राय ने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बारे में बहुत कुछ बताने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस संगठन ने वह कर दिखाया है जो किसी अन्य पत्रकार संगठनों ने नहीं ही किया है। इसके मजबूती के लिए सब लोग साथ आगे बढ़े और अपने अपने प्रखंडों में संगठन को मजबूत करें। आज की संपन्न बैठक में संगठन के नियमानुसार सबसे पहले जेजेए के सतबरवा प्रखंड कमेटी का गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सतबरवा प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार चौधरी को बनाया गया। उपाध्यक्ष विनोद कुमार,महासचिव मुकेश कुमार गोस्वामी,सचिव पप्पू कुमार तथा कोषाध्यक्ष श्रीनिवास चौधरी बनाए गए।
वही नीलांबर पीतांबरपुर (लेस्लीगंज) प्रखंड के जे जे ए के अध्यक्ष प्रेम कुमार,उपाध्यक्ष राशिद अनवर,महासचिव संजीत कुमार,सचिव अवध किशोर राय व कोषाध्यक्ष आशीष मेहरा का सर्वसम्मति से चयन किया गया। सबसे अंत में पलामू जिला के पाटन प्रखंड के जेजेए के संयोजक राम आशीष कुमार तथा सह संयोजक ऋषि सिन्हा को बनाया गया। पाटन प्रखंड में अन्य पत्रकारों को संगठन से जोड़ कर आने वाले दिनों में एक विस्तारित बैठक कर पाटन प्रखंड का नई कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एसके रवि ने किया।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें