नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड कार्यालय में किसानो को बिजली रहित पंप का किया गया वितरण।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड में बिजली रहित पम्प का वितरण पूर्वी जिला परिषद सदस्य विजय राम, प्रमुख सुनील कुमार पासवान और बिस सूत्री अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह संयुक्त रूप से किया। वहीं बिजली रहित पम्प मिलने से किसानो में काफी ख़ुशी दिखी पूर्वी जिला परिषद सदस्य विजय राम ने कहा कि विजली रहित पम्प नहीं रहने के कारण किसानो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जबकि बिजली रहित पम्प से काफी सुविधा भी मिलेगी और किसान अपना खेती आसानी से कर पाएंगे। मौके पर प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान ने कहा कि किसान तेल जलाकर खेत तक पानी पहुंचाते थे तेल महंगा हो जाने से उन्हें काफी दिक्क्त भी हो रही थी बिजली रहित पम्प से खेती करने में उन्हें काफी सहूलियत होगी। मौके पर पूर्वी जिला परिषद सदस्य विजय राम प्रमुख सुनील कुमार पासवान 20 सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह चंद्र प्रकाश कुमार पासवान कृषि पदाधिकारी शहित कई लोग शामिल रहें।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर-पीताम्बरपुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें