पलामू में सामुहिक दुष्कर्म से पीड़ित बेटी के परिजनों से मिले भीम आर्मी के जिला टीम।

पलामू-पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत खामही गांव में बीते 11 दिसम्बर 2022 को नाबालिक दलित बेटी के साथ चार दरिंदो के द्वारा नासा की दवा खिलाकर अपहरण करके 24 घंटे तक सामुहिक दुष्कर्म जैसी घटना का अंजाम दिया गया। दुष्कर्म के बाद से ही रक्त श्राव-बेहोशी के हालात में ही 12 दिसम्बर 2022 को घर के बगल मे शाम को छोड़ कर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद भीम आर्मी पलामू जिला कि टीम पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पर पहुंची और परिजनों को उनके दुःख में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। भीम आर्मी पलामू जिला मुख्य महासचिव मा सुहेल अंसारी ने कहा की बहुत ही निंदनीय घटना का अंजाम दिया गया है। प्रशासन अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करें नही तो जल्द ही सड़को पर भीम आर्मी आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस केस में अपहरण,सामुहिक दुष्कर्म के साथ-साथ SC/ST एक्ट का भी मामला दर्ज करना चाहिए था परंतु प्रशासन सिर्फ दुष्कर्म का ही मुकदमा दर्ज़ किया है। इस केस में दुष्कर्म सहित अपहरण और एससी/एसटी एक्ट का भी मुकदमा दर्ज़ करे प्रशासन।

भीम आर्मी के साथ बातचीत में परिजनों ने क्या किया मांग।

इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए,प्रशासन इस केस में SC/ST एक्ट के साथ अपहरण का एक्ट दर्ज करे।और बाकि के तिन अपराधियों को 48 घंटा के अन्दर गिरफ्तार करें। पीड़ित बेटी का उचित ईलाज के साथ मुवावजा के रूप में दस लाख रूपए और सरकारी नौकरी घर के एक सदस्य को मुहैया कराया जाए।

 क्या कहें पाटन थाना प्रभारी गुलशन कुमार।

पलामू जिला के पाटन थाना क्षेत्र खामही निवासी नाबालिक दलित लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्मीयों की गिरफ्तारी के लिए पाटन थाना प्रभारी गुलशन कुमार, किशुनपुर ओपी प्रभारी निरज कुमार ने अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर किया निरीक्षण। पाटन थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने कहा कि पलामू के खामही मे एक दलित नाबालिक लड़की के साथ सामुहीक दुष्कर्म चार लोगों द्वारा करने का आवेदन थाना मे दिया गया था। उसी के आधार से घटना स्थल पर जा कर जांच पड़ताल किया गया। सभी सामुहिक बलात्कारीयों को हर-हाल में गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए गिरफ्तारी अभियान जोरो से चालू कर दिया गया है बहुत जल्द वो सलाखों के पीछे होंगे। पीड़ित परिवार से मिलने के समय मौके पर भीम आर्मी पलामू जिला सचिव मा दीपक अम्बेडकर तथा दर्जनों भीम आर्मी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts