पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक हो गए है बेलागाम -रुद्र शुक्ला।

पलामू-पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह मंत्री प्रतिनिधि कांग्रेस नेता रुद्र शुक्ला ने कहा कि पांकी विधानसभा के पूर्व और वर्तमान विधायक को आम जनता की चिंता नही है। ये बेलागाम हो गए हैं इन्होंने पांकी रोड में हो रहे विभागीय जाँच को गुमराह करने की कोशिश कर रहे। पांकी विधानसभा के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह जी एवं वर्तमान विधायक श्री शशिभूषण मेहता जी पांकी रोड को लेकर एक दूसरे पर कमियां निकाल रहें हैं। एक अपने कमिसन के लिए चिंता में हैं धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। तो दुसरा अपना ठीकेदारी को बचानें में लगे हैं। लेकिन पांकी विधानसभा के जनता की चिन्ता इन्हें बिल्कुल नही हैं। युवा नेता रुद्र शुक्ला ने कहा कि जो अभी पांकी से मेदिनीनगर तक सड़क बन रही है वह गुणवत्ता पूर्ण नही है ये रोड पांकी विधानसभा का लाइफ लाइन है। जनता इस रोड से भारी संख्या में जिला मुख्यालय आते-जाते हैं पर इस रोड के जाँच को लेकर पूर्व और वर्तमान विधायक लड़ाई कर विकास के मुद्दा को भटकाने का कोसीस कर रहे हैं। पर पांकी विधानसभा की जनता को विकास की आवश्कता है और बन रहे रोड गुणवत्ता पूर्ण बने इसकी जरूरत है। इस लड़ाई के माध्यम से पूर्व और वर्तमान विधायक अपनी-अपनी कमियों को छुपाने की कोशिश कर रहें हैं। पर पांकी विधानसभा की जनता इनकी असलियत जानती है उन से कुछ नही छुपा है आने वाले समय मे जनता इनके छलावे का भरपूर जबाब देगी। सड़क डिविजन के वरीय पदाधिकारी महोदय एवं सड़क निर्माण गुणवत्ता जांच टीम से मुझे पूरी आसा और विस्वास है कि वे निष्पक्ष जाँच करेंगे जिससे आम जनता को एक अच्छा सड़क मिल सके।

पलामू न्यूज़ Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें