पोखरी खुर्द में बाबा साहब डाॅ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर किया गया भूमि पुजन।

लातेहार-बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेतला पंचायत बेतला नेशनल पार्क से सटे पोखरी खुर्द हरिजन टोला के समीप संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर आज भूमि  पुजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र व युथ कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह उर्फ गुड्डू ने कुदाल चला भुमि पुजन करने का काम किया। वहीं विधायक पुत्र श्री सिंह ने कहा कि भारत रत्न  संविधान के निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कि बदौलत ही आज मैं उनकी मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन कर  रहा हूं। ये अधिकार हमें उन्हीं की बदौलत मिला है नहीं तो गुलामी की जंजीरों में हम सभी  जकड़े हुए थे। उसके पश्चात सभी अतिथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया उन्हें याद किया। साथ ही समिति के द्वारा वहां पहुंचे सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम, शिवानंद तिवारी उर्फ दीपू तिवारी, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह, पंचायत समिति प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व उप मुखिया जय प्रकाश रजक,आयोजन समिति के रघुनंदन राम, केचकी पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र राम,ग्राम प्रधान बिरेंद्र सिंह समेत स्थानीय ग्रामीण जनता समेत काफी संख्या में क‌ई लोग रहें उपस्थित।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts