सड़क निर्माण में भारी अनियमितता,कालीकरण पीसीसी सड़क का पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने किया निरीक्षण।

लातेहार-चंदवा प्रखंड अंतर्गत चिरो पथ में कालीकरण पथ निर्माण कार्य में भारी अनियमितता किया जारहा है। ग्रामीणों द्वारा अनियमितता किए जाने की शिकायत मिलने पर पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कालीकरण पीसीसी पथ निर्माण का निरीक्षण कर जांच की। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा चिरो मोड़ से पुराने कालीकरण पथ में कालीकरण किया जा रहा है।कालीकरण कार्य में ठेकेदार के द्वारा तीन इंच से कम पीसीसी ढलाई किया जा रहा है। निचे थ्रेसर की डस्ट डालकर ढलाई की गई है कई स्थानों पर शिर्फ जमीन पर ही ढलाई कर दिया गया है। जो ढलाई अभी की गई है वह महिनों दिन भी नहीं चलेंगे और उखड़ने लगेगा सड़क काफी घटिया बन रहा है। यह कालीकरण पीसीसी सड़क ढलाई नहीं सरकारी राशि की लूट है। इसके अलावा पुराने कालीकरण पथ जो उखड़ा हुआ है उसी लाल मिट्टी के ऊपर ही कालीकरण करने की तैयारी की जा रही है।जेसीबी मशीन से सड़क की मिट्टी टारकर उपर से पीसीसी ढलाई कर दिया गया है रोड की गुणवत्ता बहुत घटिया है। साथ ही बिना कोई बोर्ड लगाए ही निर्माण कार्य किया जा रहा है ऐसे में ग्रामीणों को यह पता ही नहीं चल पा रहा है कि रोड किस विभाग से बन रहा है। ग्रामीणों को यह भी नहीं पता है कि कालीकरण सड़क बन रहा या पीसीसी सड़क बन रहा है।

जांच में रोड की गुणवत्ता में कमी पाई गई है।

इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ठिकेदार का तो कोई अता पता नहीं रहता है स्थल पर मुंसी रहते हैं उससे घटिया कार्य की शिकायत किए जाने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है उलटे कहा जाता है कि हमको कोई बिगाड़ नहीं पाएगा।

घटिया सड़क निर्माण से ग्रामीणों में काफी रोष है।

कालीकरण पीसीसी पथ निर्माण कार्य के समय संबंधित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित नहीं रहते। पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने कहा कि अगर जिला प्रशासन इस ओर जल्द ध्यान नहीं देती है तो ग्रामीण विवश होकर आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें