पलामू वासियों के साथ किए गए चुनावी वादों को पुरा करें माननीय मुख्यमंत्री जी-शत्रुघ्न कुमार शत्रु।

पलामू-मेदिनीनगर झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज दिनांक 9 दिसम्बर 2022 शुक्रवार को अम्बेडकर ग्राम रबदा नावाबाजार मे रबदा स्थित आवासीय कार्यालय से प्रेस बयान जारी किया। उन्होंने राज्य के यंग डायनेमिक व एनर्जेटिक मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी का पलामू में खतियान जोहार यात्रा का हार्दिक स्वागत करते हुए। कहा है कि मा०मुख्यमंत्री जी को पलामू वासियों के साथ किए गए चुनावी वादों को शीघ्र पुरा करते हुए मेदिनीनगर को अविलंब राज्य की उपराजधानी का दर्जा देना चाहिए।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि पलामू में गृह निर्माण से जुड़े मजदूरों व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूकों के समक्ष बालू के अभाव के चलते भीषण परेशानियां पैदा हो गई हैं। वादे के मुताबिक मुख्यमंत्री जी को बालू फ्री सेल घोषित करना चाहिए था। लेकिन अफसोस की बात है कि आज बालू माफिया तो मालामाल हो रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों को प्रधानमंत्री आवास बनाने व अपना घर बनाने तक बालू उपलब्ध नहीं हो रहा है। बालू के अभाव में काम नहीं मिलने से मजदूरों के समक्ष भीषण भूखमरी का संकट व्याप्त हो गया है। ब्यान में जेकेएम संस्थापक ने मुख्यमंत्री जी से मेदिनीनगर में रांची उच्च न्यायालय का खंडपीठ स्थापित कर प्रमंडल वासियों के लिए न्याय सुलभ कराने की अपील किया है। साथ ही भीषण अकाल/सुखाड़ से जूझ रहे किसानों का बड़े पैमाने पर ऋण माफी योजना चलाएं। साथ हीं युद्धस्तर पर चलाने व सुखाड़ राहत योजना के तहत 35 सौ रूपए की जगह कम से कम 10 हजार रूपए तक बढ़ाने की मांग किया है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें