मुख्यमंत्री जी अपना वादा पूरा करे और पलामू को उप राजधानी बनाने की घोषणा करे-ओंकारनाथ।

पलामू-मेदिनीनगर मुख्यमंत्री जी अपना वादा पूरा करें और पलामू को उप राजधानी बनाने की घोषणा करें चुनाव में पलामू के लोगो से उन्होंने वादा किया था। की पलामू को उप राजधानी बनायेगे वे चुनाव में किया गया बादा पूरा करें। उक्त बाते “आम आदमी पार्टी” के प्रदेश प्रवक्ता ओंकारनाथ जायसवाल ने प्रेस वार्ता में कही। आज प्रेस को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा की मुख्यमंत्री जी को राज्य में बालू और बिजली की संकट पर भी यात्रा में जनता को जबाब देना चाहिए। क्योंकि मुख्यमंत्री जी की सभी उपलब्धियों हाथी की दांत साबित हुई है। बालू की हालत से राज्यवासी भारी समस्या झेल रहे हैं सभी निर्माण कार्य बंद है और राज्य के मुखिया चुप है आखिर क्या कारण है। दूसरी ओर बिजली की हालत इतनी खराब है की केवल लोग बिजली कि झलक देख रहे है। श्री जायसवाल ने कही की ई डी से बचने के लिए अपनी नाकामयाबी छुपाने के लिए यह जोहार यात्रा कर अनाप शनाप जनता की पैसा इस यात्रा में बर्बाद किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी झारखंड प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री जी से जनता से इन मामलों पर माफी मांगने की सलाह दी है। इस अवसर पर जिला संयोजक चंद्रवली चौबे,सुधीर कुमार,कोसल किशोर वचन,अरुण बर्मा यादि पार्टी के अन्य लोग सामिल थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें