चैनपुर बन्दुआ के एक महिला ने अपने भसुर पर छेड़-छाड़ एवं मारपीट करने का पलामू एसपी से लगाई गोहार।

पलामू-चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बन्दुआ गांव निवासी बिरेन्द्र बैठा के 32 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी ने चैनपुर थाना मे एक लिखित आवेदन दिया है। जिसमे उन्होंने अपने भसुर सुरेन्द्र बैठा पर छेड़-छाड़ मारपीट करने कि आरोप लगाई है।आवेदन मे उन्होने लिखा है कि मैं सुनिता देवी उम्र 32 वर्ष पति बीरेंद्र बैठा ग्राम -बन्दुआ, थाना चैनपुर जिला पलामू की रहने वाली हूं। दिनांक 1 दिसम्बर 2022 को समय करीब 9:30 बजे मेरा भसुर सुरेंद्र बैठा पिता गनौरी बैठा ग्राम, बन्दुआ, थाना चैनपुर जिला पलामू ने मेरे घर आकर। मेरा हाथ पकड़ कर गलत नियत से मेरे कमरा मे अंदर ले जाकर पटक दिया जब मैं हल्ला करते हुए छुराकर भागने लगी तो उनके माथे में चोट लग गई। तभी हल्ला सुनकर मेरे पति वीरेंद्र बैठा आये तो उनसे भी मारपीट करने लगे मेरा भसुर बोलता है कि तुम हमारे साथ रहो तुम अपना पति को छोड़ दो। वहीं साथ मे सुधीर बैठा, धीरज बैठा आये और मेरे बेटे दीपक कुमार को मारपीट करने लगा। मुझे जिस वक्त घर मे लेजाकर पटका था उसी समय मुंझे पेट मे चोट लग गई और दर्द से कराहनें लगी मेरी स्थिति को देखते हुए सदर हाॅस्पिटल मेदिनीनगर मे मुझे भर्ती कराया गया और मेरा ईलाज चलरहा है। अतः श्रीमान् पुलिस अधीक्षक पलामू से आग्रह है कि उक्त सारे बातों पर ध्यान देते हुए उचित कार्रवाई करने की कृपा प्रदान किया जाए।

क्या कहा महिला का भसुर सुरेद्र बैठा।

वहीं भसुर सुरेद्र बैठा और उनके परिजनों से पुछा गया तो उन्होंने बताया कि ये आरोप गलत है हम वैसा नहीं किए हैं सुनीता देवी का तबीयत पहले से ही खराब रहता है। इसलिए वह सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती है हम सभी परिवार पर वो गलत आरोप लगा रही हैं गांव घर से पूछ सकते हैं ये मामला बेबुनियाद है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts