पुर्णाडीह निवासी एक युवक पर चाकू से रोहित सिंह ने किया वार,लेस्लीगंज पुलिस गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर(लेस्लीगंज) थाना क्षेत्र अंतर्गत जैप-8 कैम्प के पीछे शनिवार को एक व्यक्ति को चाकू मार कर घायल कर दिया गया वहीं दोषी को लेस्लीगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बतादें कि दिनांक 3 दिसम्बर 2022 दिन शनिवार को कुछ पैसों के लिए रोहित सिंह पिता विष्णु सिंह ग्राम कोट खास ने बिट्टू सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं जानकारी के अनुसार पूर्णाडीह निवासी आर्दश सिंह उर्फ बिट्टू कुमार सिंह शनिवार को किसी काम से कोटखास निवासी प्रिंस सिंह के यहां गया था। उधर से लौटने के क्रम मे जैप-8 मुख्यालय के बगल मे रोहित सिंह व चंदन पासवान ने उसे रोका और मोटरसाइकिल की चाबी निकाल लिया। साथ ही आदर्श कुमार सिंह उर्फ बिट्टू कुमार सिंह के मोबाइल एवं एक हजार सात सौ रूपये लूट लिया विरोध करने पर रोहित सिंह ने चाकू से उस पर हमला कर दिया जिससे वह जख्मी हो गया। किसी प्रकार जान बचाकर भागा और मामले की लिखित जानकारी थाने को दी। थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है वह पहले से ही कई कांडों में संलिप्त था पहले भी वो कई बार जेल जा चुका है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान पूर्णाडीह निवासी उमेश सिंह के पुत्र आदर्श कुमार सिंह उर्फ बिट्टू कुमार सिंह के रूप में की गई है। चाकू उसके दाहिना हाथ में लगा है पुर्णाडीह निवासी आदर्श कुमार सिंह उर्फ बिट्टू कुमार सिंह ने लेस्लीगंज थाना मे लिखित आवेदन दिया तुरंत लेस्लीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 रोहित सिंह को पुलिस जेल भेजा तो उसकी पत्नी दो बच्चों को थाने में छोड़ आई।

लेस्लीगंज पुलिस ने रोहित सिंह को जेल भेजा तो उसकी पत्नी अपने दो बच्चों को लेकर थाने पहुंची और पति को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। कहा कि उसके पति के साथ अन्याय हुआ है। जब पति जेल में रहेगा तो वह दोनों बच्चों की परवरिश कैसे करेगी वो अपनी पुत्री ईशानी वह अनुष्का को थाना प्रभारी गौतम कुमार राय को सौंप कर चली गई। गिरफ्तार रोहित के पिता को बुलाया गया लेकिन वह बच्चों को अपने साथ ले जाने से इंकार कर गए। पूरे मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गई है वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में दोनों बच्चियों को पलामू चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया है।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर-पीताम्बर पुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM सुनें