नीलाम्बर-पीताम्बरपुर प्रखंड में “संविधान दिवस” मनाया गया।

पलामू-मेदिनीनगर जिले के नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड सभागार में अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल के अध्यक्षता में संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर संविधान दिवस मनाया गया जहां संविधान के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर चद्रशेखर कुणाल ने बताया की आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था। उस समय से संविधान दिवस मनाया जाता है।
साथ ही उन्होंने कहा की देश के हर एक व्यक्ति को भारतीय संविधान के बारे में नागरिको के बिच जानकारी दिया जाता है। साथ ही जागरूकता फ़ैलाने संविधानानिक मूल्यों का प्रचार करने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है।
इस दिन राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में जाना जाता है मौके पर अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुणाल,प्रखंड विकाश पदाधिकारी अनिल कुमार,अंचल निरीक्षक महेंद्र राम सहित प्रखंड और अंचल के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहें।