पलामू समाहरणालय परिसर में मनाया गया संविधान दिवस,संविधान निर्माण में पलामू के दो लोगों की अहम भूमिका-उपायुक्त। 

पलामू-मेदिनीनगर“भारतीय संविधान”की सभी को हार्दिक शुभकामनायें। भारतीय नागरिकों के लिए न्याय सत्यता स्वतंत्रता समरूपता एवं भ्रातृत्व प्रदान करने वाले भारत के सर्वोच्चविधान के स्वीकृति दिवस पर“भारतीय संविधान”के निर्माताओं एवं सहयोगकर्ताओं को सादर नमन। भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च विधान है जो संविधान सभा द्वारा 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ इसलिए यह दिन 26 नंवबर भारत के संविधान दिवस के रूप में घोषित किया गया है। वहीं संविधान 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। संविधान निर्माण के दौरान पलामू जिले से दो लोग बतौर सदस्य यदुवंश सहाय ‘यदु बाबू’ और अमिय कुमार घोष ‘गोपा बाबू’ शामिल थे। ये हमारे लिए गर्व का विषय है पलामू के इन दो सपूतों के संविधान निर्माण में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उक्त बातें उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री आंजनेयुलू दोड्डे ने कही। वे संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर 2022 को आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे समाहरणालय परिसर में आयोजित”संविधान दिवस”कार्यक्रम में उपायुक्त के साथ सभी पदाधिकारी व कर्मियों ने संविधान का प्रस्तावना पढ़ा। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न,समाजवादी,पंथ निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के साथ ही राष्ट्रीय की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। उपायुक्त श्री दोड्डे ने कहा कि भारतीय संविधान सरल भाषा में है जो सभी चीजों को प्रदर्शित करता है। उन्होंने भारतीय संविधान में मौजूद मौलिक अधिकारों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मौलिक अधिकार वे मूलभूत अधिकार हैं। जो किसी व्यक्ति के जीवनव्यापन हेतु मौलिक एवं अनिवार्य होने के कारण संविधान के द्वारा नागरिकों को प्रदान किए जाते हैं। ये सभी अधिकार व्यक्ति के मानसिक व भौतिक और नैतिक विकास के लिए जरूरी है। मौलिक कर्तव्यों के विषय पर प्रकाश डालते हुए श्री दोड्डे ने कहा कि ये अन्‍य चीजों के साथ-साथ नागरिकों को संविधान का पालन करने आदर्श विचारों को बढ़ावा देने और अनुश्रवण करने का आदेश देता है। उपायुक्त श्री आंजनेयुलू दोड्डे की अध्यक्षता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। संविधान दिवस के अवसर पर आज जिले के सभी कार्यालयों में “संविधान दिवस” का आयोजन कर उसकी शपथ ली गई तथा सभी कर्मियों ने अपने जीवन में उसका पालन करने की बात कहीं।

पलामू न्यूज  Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts