पलामू मे गर्म तेल फेककर जलाए गए युवक को,भीम आर्मी पलामू ने भेजा रांची रिम्स। मुख्यमंत्री से दोषी को जल्द गिरफ्तार करने का किया मांग।

पलामू-तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव निवासी 14 वर्षीय ज्योतिष पासवान के उपर प्रसाद साव एवं उसका बेटे ने एक कडा़ही गर्म तेल चेहरे पर फेक दिया। जिससे वो बुरी तरह से जल गया। जिसे तत्काल हांस्पिटल मे भर्ती कराया गया ये खबर चारो तरफ आग की तरह फैल गया। वहीं खबर सून कर भीम आर्मी पलामू पीड़ित परिवार से सदर अस्पताल में जा कर मुलकात की और पुलिस को इनफॉर्मेशन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं सदर थाना में बयान दर्ज करवाकर पीड़ित परिवार को भीम आर्मी के सरंक्षण में बेहतर ईलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया। साथ ही भीम आर्मी पलामू ने कहा की जातिवादी मानसिकता के कारण प्रसाद साव एवं उसके बेटे द्वारा 14 वर्षिय पासवान समाज के लड़का। ज्योतिष पासवान पर जातिवादी गाली गलौज करते हुवे गर्म तेल से भरी कड़ाही को झोंक कर पूरे शरीर को जला दिया गया है, तथा जान से मारने की कोशिश की गई। जिसकी भीम आर्मी पलामू घोर निंदा करती है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग करती है कि इस घटना की जांच करते हुए। जल्द से जल्द दोषी को गिरफ्तार कर सलाखों मे डालें वरना भीम आर्मी को अच्छी तरह से आती है कि दोषी कैसे गिरफ्तार होते हैं।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें