होटल में लगी भीषण आग रिसेप्शन सहित कमरे जलकर राख।

रांची-झारखंड के राजधानी लालपुर में देर रात एक होटल में आग लग गई आग दिनांक 15 नवम्बर 2022 दिन मंगलवार की रात एक बजे के लगभग लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में लगी है। सूचना मिलते ही वायरलेस के जरिए अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। जिसके बाद दमकल की वाहन मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार होटल सिटी पैलेस में एक बाहरी भाग में भी किचन है। किचन से ही आग लगी और धीरे-धीरे बिकराल रूप लेते गया देखते ही देखते होटल के रसोई घर में रखा एक सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। बाहर लगे जेन सेट को भी आग ने अपने आगोश में ले लिया इस वजह से जेनसेट में एक जोरदार धमाका हुआ। जिससे बाहर के किचन की आग होटल के चारों कमरों तक पहुंच गई। रिसेप्शन और चार कमरे लकर पुरी तरह राख हो गए सूचना मिलते ही लालपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के दो वाहन मौके पर पहुंचा और लगभग दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है की पार्किंग एरिया में होटल के द्वारा किचन का निर्माण करवाया गया है जिसमे बड़े सिलेंडर भी रखे जाते हैं। किचन की वजह से ही आग लगी पुलिस ने पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें