पत्रकारों ने लातेहार उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन,पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा योजना जल्द लागू करें सरकार-रोशन गुप्ता।

झारखंड-लातेहार उपायुक्त भोर सिंह यादव को पत्रकार संगठन ऑल इंडिया स्मॉल एंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में एक ज्ञापन सौंपा गया है।ज्ञापन के माध्यम से जिले के पत्रकारों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने एवं बीमा योजना को धरातल पर उतारने का मांग किया है। इसके अलावा झारखंड में पत्रकारों पर फर्जी मामले दर्ज हो रहे हैं इस विषय पर भी मुख्यमंत्री से ज्वलंत समस्या पर ध्यान आकृष्ट करने का आग्रह किया है। इस बाबत पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष रोशन कुमार गुप्ता ने कहा कि लातेहार उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने झारखंड सरकार से सर्वप्रथम झारखंड के पत्रकारों पर प्रशासन के द्वारा द्वेष में आकर झूठा प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है। आए दिन झारखंड में पत्रकारों पर हमले बढ़ रहे हैं पत्रकारों को सच्चाई उजागर करने पर धमकी मिल रही है। इस ज्वलंत समस्याओं पर सरकार को ध्यान आकृष्ट करते हुए पत्रकार हित में कदम बढ़ाने का मांग किया है। इधर उन्होंने लातेहार उपायुक्त से प्रति माह के अंत में जिले के पत्रकारों के साथ चर्चा परिचर्चा को लेकर एक बैठक आयोजित करने का आग्रह किया है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा,राहुल पांडे,विवेक सिन्हा,अमित कुमार,वीरेंद्र प्रसाद,दीपक मिश्रा,नीरज सिन्हा,रामकुमार समेत जिलें के अन्य पत्रकार भी मौजूद थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें