पलामू बाल सुधार गृह से खेलने के बहाने निकले तीन बाल कैदी फरार।

पलामू-मेदिनीनगर स्थित बाल सुधार गृह में तैनात सुरक्षाकर्मी बाल कैदी की देखरेख में फिसड्डी साबित हो रहे हैं खबर आ रही है कि तीन बाल कैदी फरार हो गये हैं। बताया जा रहा है कि तीनों खेलने का बहाना कर निकले और फरार हो गये। तीनों गेट पर मौजूद गार्ड को चकमा देकर भागे हैं तीनों कैदी के बारे में बताया जा रहा है कि वह रामगढ़,मनातू और पाटन के रहने वाले हैं। बाल सुधार गृह के संचालक ने मेदिनीनगर शहर थाना में शिकायत किया है जिसके बाद पुलिस तीनों को तलाश में जुट गई है। फिलहाल सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है यह पहली बार नहीं है जब पलामू बाल सुधार गृह से कैदी फरार हुए हों इससे पहले भी सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही के लाभ उठाकर बाल कैदी फरार हुए हैं।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें