पलामू मे नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़,बिहार में किया जाता था सप्लाई 6 हजार नकली शराब बरामद।

पलामू-नावाजयपुर थाना क्षेत्र के तितकी टांड में नकली शराब फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ जहां एक घर से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद किया गया है। वहीं उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान नकली शराब फैक्ट्री का संचालन करने वाला एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने करीब 6 हजार बोतल नकली शराब जब्त किया है जिस पर विभिन्न ब्रांड का नाम बोतल पर लिखा हुआ है।

बिहार में सप्लाई किया जाता था पलामू से शराब।

उत्पाद विभाग के अनुसार बताया जा रहा हैं कि डुप्लीकेट शराब को पलामू से बिहार में बेचा जाता था नकली शराब के कारोबार का लिंक ओडिशा से जुड़ा हुआ है। शराब माफिया सस्ते ब्रांड की डुप्लीकेट शराब लाते थे और सुनील प्रसाद को देते थे। सुनील प्रसाद डुप्लीकेट शराब को महंगे ब्रांड के बोतलों में भरकर बिहार में सप्लाई करता था। आरोपी ने उत्पाद विभाग को बताया है कि डुप्लीकेट शराब तैयार कर सप्ताह में दो बार बिहार भेजा जाता था। उत्पाद विभाग के अधिकारियों को बताया गया कि इसमें शामिल लड़के पहले इस बात का पता लगाते थे कि रोड पर पुलिस चेकिंग चल रही है या नहीं। पुलिस चेकिंग नहीं होने की स्थिति में शराब को बिहार के औरंगाबाद पहुंचाया जाता था प्रति बोतल दो सौ से तीन सौ रुपये का फायदा होता है।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts