झारखंड के पत्रकारों पर फर्जी मामलों की हो सीआईडी जाँच-सियाराम शरण सिंह।

झारखंड-दुमका AISMJWA एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह ने प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों में पत्रकार साथियों पर दर्ज फर्जी मामलों के आँकड़े को लेकर दुमका सांसद को ज्ञापन सौंपा है। सभी ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम सांसद को जिले के शिकारीपाडा़ प्रखंड कार्यालय के सामने ज्ञापन सौंपा है। आज दुमका में एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह ने दुमका के सांसद सुनील सोरेन को झारखंड के विभिन्न जिलों से प्राप्त फर्जी मामलों के आंकड़ों का वर्णन करते हुए सीआईडी जांच की मांग की है। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को भी मांग पत्र सौंपने की बात कही है।

सच्चाई को दबाने का हो रहा प्रयास-सांसद।

पत्रकार साथियों से मांगपत्र लेने के बाद एक ब्यान में सांसद सुनील सोरेन ने खुलकर कहा है कि सच्चाई को दबाने का मतलब ही है यह फर्जी मामले दर्ज करना सोरेन ने कहा कि पत्रकारों पर इस तरह के दर्ज मामले चिंताजनक है मैं इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग करूंगा।

प्रदेश प्रभारी को पत्रकार साथियों ने व्हाट्सप पर भेजी थी FIR कांपी।

बीते 26 अक्टूबर 2022 को प्रदेश प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया ने अपना मोबाइल नंबर 9835343100 सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए राज्य के सभी पत्रकार साथियों से अपील की थी कि जिन साथियों के ऊपर पिछले 7 सालों में किसी भी जिले में अगर किसी भी पत्रकार साथी पर फर्जी केस दर्ज हुआ है तो उसकी जानकारी हमें भेज दें। इसके बाद उनके व्हाट्सप पर विभिन्न जिलों से कई मामले संज्ञान में आएं हैं श्री भाटिया ने एक-एक कर सभी जिलों से संवाद कर प्रदेश कमेटी को आँकड़े सौंप दिएं हैं। इन आँकडो़ं को एकत्रित कर प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश सिहं,प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह,प्रदेश महासचिव शैलेंद्र जायसवाल (बंटी) और प्रमंडल एंव अन्य जिला अध्यक्षों को अवगत कराया गया जिसके बाद प्रदेश में ज्ञापन सौंपने का कार्य शुरु कर दिया गया है।

राज्यपाल के नाम सौंपा सांसद को ज्ञापन।

मौके पर ऐसोसिएशन के दुमका जिला कमेटी के दिलदार अंसारी,बिशु टुडू,जुम्मन अंसारी,ललित कुमार पाल,सद्दाम अंसारी,भानु प्रताप सिंह,मुजफ्फर अंसारी,विजय तिवारी सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts