लेस्लीगंज JAP-8 के जवान कौशल राम का हुई निधन,पैतृक गांव रामानंद डबरा मे किया गया अंतिम संस्कार।

पलामू-नीलाम्बर पीताम्बरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत के रामानंद डबरा निवासी (जैप-8 लेस्लीगंज) के  जवान कौशल राम की मृत्यु हो गई। उनके मौत के सुचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रो मे मातम पसर गया वहीं  परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चले की कौशल राम 2004 से लेस्लीगंज जैप-8 मे कार्यरत थे उनके 3 पुत्र एवं दो पुत्री है उनकी पहली पत्नी का देहांत तीन वर्ष पूर्व में हुआ था और तब उन्होंने दूसरी शादी एक वर्ष पूर्व में किए थे। कौशल राम करीब चार महीना से बीमार चल रहें थे उनहें अचानक 8 नवम्बर 2022 मंगलवार कि मध्यरात्री मे बराहट सी होने लगा परिजनों ने आन्न-फान्न मे  हॉस्पिटल मेदिनीनगर ले गए। जहां डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया रांची ले जाने के क्रम में चंदवा के आसपास उन्होने अंतिम साँस लिया (उनकी मृत्यु हो गया) शाम करीब 7 बजे कार्यरत स्थान जैप-8 लेस्लीगंज मे उनके पार्थिव शरीर को लाया गया। जहाँ  उन्हें राजकीय समान के साथ सलामी दी गई। 10 नवम्बर 2022 गुरूवार की सुबह 8 बजे उनके पैतृक गांव रामानंद डबरा में अंतिम संस्कार किया गया उनके अंतिम संस्कार मे काफी भीड़ उमड़ी थी हर किसी के आंखे नमःथी। मौके पर लेस्लीगंज जैप-8 के अध्यक्ष रंजीत कुमार,रामलखन राम,हवलदार कमलेश राम,अयोध्या ठाकुर,दिनेश पांडे,धनंजय शुक्ल,हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविन्द शुक्ल,हरतुआ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पति दीपक गिरी,संजय शुक्ला,जितेंद्र राम,कृष्णा कुमार,संजू गिरी,धर्मराज शुक्ला सहित सैकडो़  लोग शामिल थे।

पलामू न्यूज Live

नीलाम्बर-पीताम्बर पुर से प्रेम कुमार का रिपोर्ट।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

LIVE FM सुनें