6 नवम्बर को जरासंध जयंती सह मिलन समारोह में समाज के सभी युवा लेंगे बढ़-चढ़कर भाग-अभिषेक राज।

पलामू-मेदिनीनगर दिनांक 6 नवंबर 2022 रविवार को कोयल नदी के तट पर गाँधी स्मृति टाउन हॉल में महाराज जरासंध जयंती सह मिलन समारोह मनाया जाना तय हुआ है जिसमे चंद्रवंशी समाज के सभी लोग शामिल होने जा रहे है। महाराज जरासंध महाभारत काल में द्वापर युग के एक महान और शक्तिशाली राजा थे जिनके चर्चे दूर-दूर तक थे। 6 नवम्बर 2022 रविवार को हम उन जरासंध जी की जयंती सह मिलन समारोह के मौके पर ऐसी उपस्तिथि दर्ज करेंगे जिसे देखकर पूरा सहर दंग रह जायेगा। इस मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाला जाएगा जिसमें सभी चंद्रवंशी भाइयों को इस कार्यक्रम में अपनी पूरी एकता के साथ शामिल होना है। सभी युवा भी इसबार कार्यक्रम में अपनी बड़ी उपस्तिथि दर्ज कराने वाले है इसबार का कार्यक्रम बेहद भव्य और धूम धाम से मनाया जायेगा जिसको लेकर तैयारी पूरी की गयी है। इस कार्यक्रम में आकर और अपने साथ अन्य लोगों को भी लाकर इस जयंती और शोभा यात्रा में चार चांद लगाने का कार्य करे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें