झारखंड के भूतपूर्व भूमि सुधार मंत्री एवं पांकी के पूर्व विधायक स्वर्गीय मधु सिंह के जयंती मनाई गई।

पलामू-पांकी निवासी झारखंड राज्य के भूतपूर्व भूमी सुधार मंत्री एवं पांकी से कई बार विधायक रहे स्वर्गीय मधु सिंह का दिनांक 4 नवम्बर 2022 दिन शुक्रवार को जयंती समारोह पांकी प्रखंड कोनवाई स्थित बीकेआर हाई स्कूल में मधु सेवा संस्था की ओर से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता एवं डाल्टनगंज विधानसभा के विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने स्व० मधु सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं इस मौके पर पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि स्वर्गीय मधु सिंह गरीबों के सहयोग को लेकर हमेशा आंदोलनरत रहे लोकतंत्र में हर वर्ग को समानता का अधिकार है इसे साबित कर दिखाया।
मौके पर डाल्टनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि मधु सिंह के कौशल का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांकी के बांदूबार गांव जैसे पिछड़े गांव से राज्य सरकार तक उन्होंने अपनी पहुंच बनायी। राज्य के विकास के लिए कई नीतियां निर्धारित की श्री चौरसिया ने कहा कि मधु सिंह के सपनों को पूरा करने में हम सबको कदम से कदम मिलाने की ज़रूरत है।
स्वर्गीय मधु सिंह शासक नहीं बल्कि सेवक के भूमिका निभाई।
स्व.मधु सिंह जी ने गरीब शोषित एवं पीड़ितों के लिए आजीवन संघर्ष किया उनका जीवन गरीबों के लिए समर्पित था। उन्होंने मजदूरी और कंडक्टरी करते हुए पांकी विधानसभा तक की यात्रा की एवं झारखंड के भूमी सुधार मंत्री बने इनका पूरा जीवन संघर्ष से भरा रहा। उन्होंने शासक नहीं बल्कि सेवक के भूमिका निभाई उनका संघर्षपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर शहीद अमरनाथ सिंह (ठाकुर साहब) की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पांकी अनुमंडल संघर्ष समिति के संयोजक लाल सूरज सिंह,जिला परिषद सदस्य निधि सिंह,भीष्म चौरसिया,पांकी के थाना प्रभारी अमित सोनी,सांसद प्रतिनिधि अजय प्रसाद गुप्ता,दिलीप चौधरी,मनोज सिन्हा, मुखिया मृत्युंजय सिंह,बृज देव सिंह,सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह,धानुक समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह,मिंटी वर्मा,जदयू के जिलाध्यक्ष राज नारायण सिंह,विधायक प्रतिनिधि राजदेव मेहता,जय किशोर, भाजपा नेता शिवपाल राम, सीताराम दास सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।