भारत के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि झारखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी जानकारी।

रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खनन मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है तीन नवम्बर को मुख्यमंत्री को ईडी ने बुलाया है। समन जारी होने के बाद से पक्ष-विपक्ष और राजनीतिक गलियारों में बस इसी बात की चर्चा है। हालांकि इस बीच हेमंत सोरेन ने बुधवार की देर शाम ट्विट कर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य स्थापना दिवस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि जोहार माननीय आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आपका अनेक-अनेक धन्यवाद आभार वीर शहीदों की धरती पर आपका हार्दिक स्वागत है।

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार आएंगी झारखंड।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर 15 नवंबर को बतौर राष्ट्रपति पहली बार द्रौपदी मुर्मू झारखंड आएंगी सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि कर दी। वैसे पहले इस बात की चर्चा हो रही थी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन के मौके पर सीधे उनकी जन्मस्थली उलिहातू जाएंगी। वहां भगवान बिरसा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। हालांकि ऑफिशियल रूप से इसकी सूचना पहले नहीं आई थी इसके बावजूद जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ था। हालांकि अभी उलिहातू राष्ट्रपति जाएंगी या नहीं इस बात की ऑफिशियल जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। लेकिन सीएम के ट्विट के बाद यह तय हो गया कि राष्ट्रपति झारखंड आ रही हैं।

पलामू न्यूज Live

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें