मां लक्ष्मी की अराधना से सुख संपदा संपत्ति मिलती है-रुद्र शुक्ला।

पलामू-पांकी विधानसभा मे लक्ष्मी पूजा के अवसर पर  क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालो के शिंजो सगालिम टरिया  हरतुआ यादि विभिन्न लक्ष्मी पूजा पंडालो मे शामिल हुए मंत्री प्रतिनिधि वित्त सह खाद्य आपूर्ति पांकी विधानसभा क्षेत्र झारखण्ड सरकार पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी झारखंड प्रदेश कोऑर्डिनेटर रूद्र शुक्ला। वहीं पूजा कार्यक्रम में शामिल होने पर पूजा कमिटियों ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया पूजा कार्यक्रम के युवा नेता ने फीता काटकर शुभारंभ किया। मौके पर युवा नेता ने कहा कि मां लक्ष्मी धन धान्य की देवी है सुख शांति के देवी हैं इनकी आराधना से खुशहाली समृद्धि मिलती है। मैं मां लक्ष्मी से मां काली से यह कामना करता हूं कि पूरे पांकी विधानसभा क्षेत्र में सुख शांति अमन चैन और समृद्धि कायम हो। साथ ही पूजा कमिटी को तहे दिल से आभार और धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे यह सौभाग्य प्रदान किया कि मैं मां लक्ष्मी के चरणों में आ कर आशीर्वाद प्राप्त कर सकूं। मौके पर अंजनी पाठक,अखिलेश सिंह,रीना देवी,शिव पाठक,सोनू पाठक, अनिल सिंह,वाल्मीकि सिंह,हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविन्द शुक्ला,पंचायत समिति सदस्य पती सह समाज सेवी दीपक गिरी,विसेश्वर मेहता,कुंदन शुक्ला एवं यादि लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें