मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का ये ऐतिहासिक कदम है इससे सभी गरीब दलित अलपसंख्यकों को सीधा फायदा मिल रहा है-JMM सन्नी शुक्ला।

पलामू-झारखंड हेमन्त सोरेन के द्वारा चलाए जा रहे”आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार”कार्यक्रम में आज पाटन प्रखंड के’उताकि पंचायत’में झामुमो नेता सन्नी शुक्ला प्रभारी के रूप में शामिल हुए। सभी उपस्थित पंचायत के नागरिकों को झामुमो के प्रतिनिधियों ने चल रही सरकारी योजनाओं से अवगत कराया एवं उनके अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए तत्काल लाभ दिलवाया। सन्नी शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा की आज सरकार अपनी योजनाओं को आपके द्वार तक ले कर आई है। जो भी अभी तक वंचित रह गए हैं उनके लिए ये अभियान वरदान की तरह है। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,रोजगार सृजन सहित अन्य योजनाओं का लाभ सभी लोग खुद भी लें और अन्य लोगों को योजनाओं का लाभ लेने को प्रेरित करें। जिस अबुआ सरकार की हम सबों ने सपनें देखे थे वो आज साकार होता दिख रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ले कर युवाओं एवं महिलाओं में भी उत्साह है।आज जिस तरह से आप सबों में उत्साह देखने को मिल रहा है इससे साबित होता है की हमारे मुख्यमंत्री जनता के दुख दर्द को लेकर कितने संवेदनशील हैं। प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद किया जो बेहद ही शांति से सभी लोगों की परेशानियों को सुन रहे हैं और उनका निदान भी कर रहे हैं। झामुमो नेता परवेज़ अख्तर ने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का ये ऐतिहासिक कदम है इससे सभी गरीब,दलित,अलपसंख्यकों को सीधा फायदा मिल रहा है। अब ब्लॉक के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं बिचौलियागिरी को आज हेमंत सरकार ने पूर्णतः खत्म कर दिया है सभी लोग लोककल्याणकारी नीतियों का लाभ खुद भी लें और लोगों को भी दिलाएं। मौके पर झामुमो नेता देवानंद भारद्वाज,प्रखंड अध्यक्ष रंजीत सिंह,सचिव कामेश पांडेय,उपाध्यक्ष उमा सिंह,इफ्तेखार अंसारी सहित हजारों ग्रामीण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें