बेतला-महुआडांड़ मेन रोड कालिकरण से छिपादोहर जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क मरम्मती के लिए लगाया गोहार।

बेतला-महुआडांड मेन रोड कालिकरण से छिपादोहर जाने वाली सड़क हुआ जर्जर राहगिरों को हो रही है काफी परेशानी। बरवाडीह प्रखंड अंतर्गत बेतला मेन रोड कालिकरण से छिपादोहर जाने वाली सड़क जर्जर हो गया है जिसके चलते हर दिन राहगिरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। छिपादोहर के ग्रामीणों ने बताया की दस वर्ष पुर्व इस सड़क की मरम्मती कार्य हुआ था पर अब इस सड़क पर किसी का ध्यान नही है। हम लोग हर दिन जर्जर सड़क होते हुए प्रखंड मुख्यालय जाते है। साथ ही विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है समय पर बच्चें लोग विद्यालय नही पहुंच पाते हैं। बतादें आपको की बेतला से महुआडांड़ तक सड़क बन गया है पर छिपादोहर शहर जाने वाले रोड विकास से वंचीत रह गया है। ग्रामीणों ने स्थानिय जनप्रतिनिधी के साथ-साथ जिले के उपायुक्त भोर सिंह यादव से सड़क का मरम्मती करवाने की मांग करते हुए कहा की हम लोगों की परेशानी को देखते हुए इस जर्जर सड़क से निजात दिलाने का काम करें।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें