रक्षक बना भक्षक दो पुलिस जवानों ने महिला से किया सामूहिक “दुष्कर्म”महिला को गम्भीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती।

झारखण्ड:-लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। बताया जाता है कि दुष्कर्म के बाद महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए बुधवार की अहले सुबह लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस घटना में सेरेंगदाग पिकेट के दो जवानों पर दुष्कर्म का आरोप लग रहा है। हालांकि फिलहाल पुलिस मामले में दुष्कर्म की घटना होने की पुष्टि तो कर रही है। परंतु किसी जवान के इस घटना में शामिल होने को लेकर पुलिस जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कह रही है।

घास काट रही महिला के साथ शराब के नशे मे दो लोगों ने दुष्कर्म कि घटना को दिया अंजाम।

बताया जाता है कि महिला को देर रात पहाड़ी क्षेत्र से इलाज के लिए लाकर बुधवार की अहले सुबह लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उस समय हुई जब महिला खेत में घास काटने के लिए गई हुई थी। तभी शराब के नशे में दो लोगों ने उस महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इधर इस मामले में डीएसपी परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि दुष्कर्म की घटना की सूचना मिली है। महिला को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म की घटना को किन दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है इसकी अभी जांच की जा रही है। दोषी किसी सूरत मे बख्शे नहीं जाएंगे जांच के बाद ही पता चलेगा कि आरोपी कौन हैं।

शिनाख्त परेड के जरिए दोषी की शिनाख्त की जाएगी-डीएसपी

महिला का आरोप है कि पुलिस पिकेट के जवानों ने दुष्कर्म किया है पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है। वहीं डीएसपी परमेश्वर प्रसाद ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म की घटना में शामिल लोग कौन हैं। बावजूद जिन लोगों ने इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोषी कोई भी हो बचेगा नहीं। जरूर पड़ी तो शिनाख्त परेड के जरिए दोषी की शिनाख्त की जाएगी।

जो भी दोषी है बचेगा नहीं एसपी लोहरदगा।

दुष्कर्म की घटना हुई है मामले की जांच जारी है जो भी दोषी है बचेगा नहीं। अनुसंधान के बाद ही आगे के कारवाई की जाएगी। इधर पुलिस द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना को लेकर ग्रामीणों में दशहत का माहौल है फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts