पांकी विधायक डाॅ शशिभूषण मेहता कई दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सहयोग राशि दिया और माता रानी से क्षेत्र मे अमन चैन की कामना किया।

पलामू-पांकी विधानसभा के भाजपा विधायक डाॅ शशिभूषण मेहता ने क्षेत्र के कई दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सहयोग राशि दिया। साथ ही उन्होंने माता रानी से क्षेत्र मे अमन चैन कायम रहे इसके लिए कामना किया। पांकी प्रखंड के श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में दुर्गा नवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन के पश्चात उन्हें भोजन कराकर दक्षिणा-उपहार भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं प्रेषित की। माता रानी अपनी कृपा-आशीर्वाद सब पर बनाएं रखें यही प्रार्थना किया। पूजा समिति को भव्य आयोजन के लिए सहयोग स्वरूप 15 हजार रुपये दिए। मौके पर लवली गुप्ता,पांकी प्रमुख पंचम प्रसाद गुप्ता,मंदिर के अध्यक्ष मुरली प्रसाद गुप्ता,उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता,सचिव उपेंद्र कुमार गुप्ता।
दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संजय कु गुप्ता,उपाध्यक्ष रूपेश कु गुप्ता,सचिव लखन गुप्ता,कोषाध्यक्ष अखिलेश कु.गुप्ता,उप-कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता,अनूप गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि सुनील प्रसाद गुप्ता, लाला प्रसाद यादव,अजीत प्रसाद गुप्ता,शंकर शुक्ला,बच्चन ठाकुर,वीरेंद्र मेहता,मनोज सिन्हा एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।
वहीं महानवमी के पावन अवसर पर पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं प्रेषित की। शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा से क्षेत्र की सुख,समृद्धि,शांति एवं खुशहाली हेतु मंगलकामना की। साथ ही पूजा समितियों को श्रद्धास्वरूप सहयोग राशि भेंट किया। पांकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पगार स्थित पूजा पंडाल, पांकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम अपरमाड़ी देवी मंदिर,पांकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम लुकुआ स्थित पूजा पंडाल।
ग्रामवासियों ने चर्चा के दौरान विधायक से कहा कि सड़क,चबूतरा, शमशान घाट आदि के निर्माण-सौंदर्यीकरण होनी चाहिए। वहीं विधायक ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया है कि उनकी जो भी मांगें हैं उसे जल्द पूरा किया जाएगा। पांकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम लोहरसी चट्टी स्थित पूजा पंडाल।
पांकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम बांदुबार स्थित पूजा पंडाल। पांकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम भरी में माँ भवानी नवयुवक संघ के पूजा पंडाल में। पांकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पिरीमोड़ स्थित पूजा पंडाल। मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष दिलीप साव, पंचायत सगालिम के मुखिया सुनील प्रजापति एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
पांकी प्रखंड अंतर्गत पंचायत सगालिम के ग्राम परसिया स्थित देवी मंडप प्रांगण में। प्रखंड नीलांबर-पितांबर पुर अंतर्गत ग्राम ओरिया स्थित पूजा पंडाल। प्रखंड नीलांबर-पीतांबर पुर अंतर्गत ग्राम जगतपुरवा स्थित पूजा पंडाल।