आंगनबाड़ी सेविका ने झारखंड सरकार के द्वारा मानदेय बढ़ोतरी को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत आभार प्रकट किया।

पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड मे बाल विकास परियोजना के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका ने झारखंड सरकार के द्वारा मानदेय बढ़ोतरी को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत आभार प्रकट किया। साथ ही एक दुसरे को अबीर लगाई और जम कर खुशी से झूमे। साथ ही उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका का बहुत दिन से मानदेय बढ़ोतरी कि मांग किया जा रहा था। लेकिन कोई भी सरकार हम लोगों पर ध्यान नहीं दे रही थी अबकी बार झारखण्ड राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के राज्य में आज हम लोग का मांग पूरा हुआ। इस के उपलक्ष में आज हम लोग प्रखंड कार्यालय नीलाम्बर पीताम्बरपुर में प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी सेवीका मिलकर सरकार के प्रति हम लोग आभार प्रकट कर रहे हैं। जिस तरह से आज हम लोग का मानदेय की बढ़ोतरी की गई है उसी तरह से सरकार से मेरी एक और छोटी सी विनती है कि जो सहिया दीदीयों का बाकी मानदेय है उसे भी जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। इसके लिए हम लोग सभी आँगनबाड़ी सेविका एवं सहिया दीदी झारखंड सरकार खास कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुख्यमंत्री हेमंत सरकार  का सदा आभारी रहूंगी।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें