व्यवसाय में वृद्धि ही विकास की पहचान है-सोनू सिंह नामधारी।

पलामू-मेदिनीनगर किसी भी शहर में व्यवसाय में वृद्धि ही विकास की पहचान है।बढ़ता व्यवसाय यह बताता है कि शहर के लोगों की आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो रही है।ये बातें इंडियन रोटी बैंक के राष्ट्रीय संरक्षक सोनू सिंह नामधारी ने सैलून और रेडीमेड दुकान के उद्घाटन के बाद कही। सोनू सिंह नामधारी ने कहा कि व्यवसाय में वृद्धि होने से शहर की भौगोलिक छेत्र का तो विकास होता ही है।साथ ही बाहर के व्यवसायियों को भी व्यवसाय करने के लिये आमंत्रण देता है।जिससे नए नए व्यवसाय से आम लोगों को बेहतर सुविधा मिलती है। सोनू सिंह नामधारी ने शीतल वर्ल्ड ऑफ ग्लैमनिस सैलून और जेड फैशन मेंस वियर कपड़ा दुकान का उद्घाटन किया।इस अवसर पर जेड फैशन मेंस वियर के मालिक जीशान खान,शीतल सैलून की मालकिन शीतल सोनी,हुसैन खान,शमीम अहमद,गोपाल दास,कमलेश दुबे,प्रमोद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts