आंचलिक पत्रकारों की एक मात्र आवाज है जेजेए-शौकत खान।

धनबाद-झारखण्ड ही नहीं देश भर में आज पत्रकार संगठनों के नाम पर कई पत्रकार संगठन हैं लेकिन कोई भी पत्रकार संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कभी गंभीर नहीं रहा है।झारखण्ड में पत्रकारों की हत्याओं के बाद एक मात्र पत्रकार संगठन जेजेए है जिसने दिवंगत पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए उच्चतम न्यायालय तक मुकदमा दर्ज कराया है। गंभीर रुप से बीमार पत्रकारों के लिए 5 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता एवं दो दर्जन से अधिक पत्रकारों के लिए 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से करवाई है।पत्रकार सुरक्षा कानून की आवाज़ देश भर में सबसे पहले जेजेए संस्थापक द्वारा उठाई गई और वे इसके लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।जेजेए की पहल पर झारखण्ड विधानसभा में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग झारखण्ड के कई विधायकों द्वारा उठाई गई। उपरोक्त बातें धनबाद जेजेए जिला अध्यक्ष शौकत खान ने आज संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। जिला महासचिव पंकज सिन्हा ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए जेजेए की राष्ट्रीय इकाई भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ लगातार आवाज़ बुलंद कर रही है।पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए ऐतिहासिक देश के 29 राज्यों की यात्रा की शुरुआत पूजा के बाद बीएसपीएस द्वारा की जाएगी। यह एक मात्र पत्रकार संगठन है जिसने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक लगातार पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को मज़बूती से उठाया है। आज धनबाद बैंक मोड़ स्थित लाल कोठी साई अम्बे अपार्टमेंट में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन धनबाद जिला कमिटी की बैठक में धनबाद जिला कमेटी का विस्तार सर्वसम्मति से किया गया।आज की बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शौकत खान ने किया जबकी संचालन महासचिव पंकज सिन्हा ने किया। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिला कमिटी सभी प्रखंड का दौरा कर आँचलित पत्रकारों की समस्याओं के लिए प्रखंड स्तर पर एक कमिटी का गठन करेगी। बैठक में निरसा,झरिया,धनबाद,सिंदरी सहित अन्य क्षेत्रों से कई पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में पत्रकार राहत कोष का गठन किया जाए।संगठन के सभी सदस्यों के द्वारा 50 रुपये प्रति माह सहायता स्वरूप जिला पत्रकार राहत कोष के बैंक खाते में जमा किया जाएगा। आज की बैठक में राष्ट्रीय कमेटी के सह प्रवक्ता संतोष कुमार साव,मुकेश कुमार सिंह,संजय सिन्हा,मोलोय गोप,सुमन्त कुमार सिन्हा,मधु गोराई,नीलरतन कंजिलाल,अजय कुमार,अभिषेक अग्रवाल,कार्तिक गोस्वामी,मनीष कुमार झा,अमित कुमार,अनिल साव,कृष्ण सिन्हा,संजय सेन,अजिताव विश्वकर्मा,तफाजूल आजाद,सुमित वर्मन,दिलीप मिश्रा आदि मौजूद थे।

जेजेए धनबाद जिला कमेटी।

अध्यक्ष शौक़त खान , उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एवं संजय सिन्हा ,महासचिव पंकज कुमार सिन्हा, सचिव राकेश वर्मा, मलोय गोप, तफाजुल आजाद,संयुक्त सचिव निल रत्न कंजिलाल,मनीष कुमार झा , कोषाध्यक्ष रुस्तम मियां, प्रवक्ता मनीष कुमार, कार्यकारिणी सदस्यों में अभिषेक अग्रवाल, सोनू अंसारी,सोशल मीडिया प्रभारी अमित कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts