शहीद पत्रकार पवन शर्मा के आवास पहुँचें AISMJWA के पदाधिकारी।

झारखंड-प.सिहंभूम ऑल इंडिया स्माॅल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर ऐसोसिएशन के सदस्य रात 9 बजे चक्रधरपुर पहुँचे। यहाँ शहीद पत्रकार पवन शर्मा के बड़े भाई वरिष्ठ पत्रकार माखनलाल शर्मा से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पिछले 12 सितंबर को माखनलाल शर्मा के पिता तनसुख लाल शर्मा का 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। तनसुखलाल शर्मा लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं माखनलाल शर्मा के भाई राजेश शर्मा का भी कोलकाता में लीवर ट्रांसप्लेंट किया गया है। इस दौरान ऐसोसिएशन के सदस्यों ने पीड़ित पत्रकार के परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मौके पर ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी प्रीतम भाटिया,प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र ज्योतिषी,प्रदेश तकनीकी सलाहकार नागेन्द्र कुमार,कोल्हान महासचिव अजय महतो,प.सिहंभूम ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रताप प्रमाणिक सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM सुनें