भारत सरकार के जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत,ने पलामू के लाल को किया सम्मानित।

पलामू-पांकी के रहने वाले अक्षय ने देश स्तर पर अपने काम के बदौलत पलामू समेत झारखंड का नाम रौशन किया।वर्तमान में अक्षय जल जीवन मिशन (होप एंड केयर फाउंडेशन) लेह लद्दाख में परियोजना समन्वयक के रूप में कार्यरत है। अक्षय जल चेतना के दूत बन कर व्यावहारिक स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जल की बचत का सारतत्व लोगों तक पहुंचा रहे है। उनके द्वारा जल संरक्षण के लिए किए गए सराहनीय कार्य को देखते हुए,उन्हे कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में (Shutterhead Films and Toshiba) द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भारत सरकार जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, जस्टिस करूणा नंद बाजपाए,(NCDRC) श्री अनुभव मोहंते सांसद एवं ओडिया अभिनेता के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। अक्षय अपने छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों के प्रति संवेदनशील रहे है,उनका झुकाव हमेशा सामाजिक कार्यों के प्रति ही रहा है। छात्र जीवन में उन्होंने विद्यार्थी परिषद् से जुड़ कर विद्यार्थियों में अपनी कार्य के बदौलत पहचान बनाया,उसके बाद भारत सरकार का संगठन नेहरू युवा केंद्र से जुड़ कर सामाजिक कार्यों,जैसे रक्त दान,ग्रामीण क्षेत्रों में खेल,स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता किए। अक्षय ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान से युवा और सामुदायिक विकास 2022 में पूर्ण कर वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ कर जल संरक्षण में अपना कार्य कर रहे है।उनका प्रयास है की झारखंड जैसे राज्य जहां हर 2-3 वर्षों में सुखाड़ जैसे हालात हो जाते है ,वहां जल संचय के माध्यम से अपने प्राकृतिक स्रोतों को संरक्षित कर जल की कमी को बहुत हद तक दूर कर जल के स्तर को सामान्य बनाने का प्रयास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिलेगा तो मैं झारखंड में भी इस क्षेत्र में कार्य करूंगा।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM सुनें

Recent Posts