विकास की चिन्ता नही शिलापट शिलापट खेल रहे हैं पूर्व और वर्तमान विधायक-रूद्र शुक्ला।

पलामू-पांकी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश के प्रदेश कोऑर्डिनेटर रूद्र शुक्ला जी ने कहा कि पूर्व विधायक देवेन्द्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह जी और वर्तमान विधायक श्री शशिभूषण मेहता जी दोनों पांकी रोड के निर्माण को लेकर शिलापट-शिलापट खेल रहे हैं। जबकि पांकी रोड का टेण्डर हुए लगभग 9 महीने से ऊपर हो गया है और पब्लिक ने काम जल्दी लगाने के लिए बिरोध करने लगे तब जाकर इस मे एक दो जेसीबी से काम लगया गया। ये काम पूर्व बिधायक के कंट्रक्शन कम्पनी सिलदीलिया कंट्रक्शन को मिला है। पर ये दोनों लोग पांकी रोड को जल्द बनाने की बात नही करते पांकी विधानसभा के विकास कैसे हो उसका बात नहीं कर रहे हैं सिर्फ अपनी जूठी पीठ थपथपाने में ही व्यस्त हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र के किसी भी पंचायत में न तो पूर्व विधायक का न ही वर्तमान विधायक का विकासकार्य नजर आरही है कहि पर शिलापट देखने को नही मिल रहा है। पूर्व विधायक भी अपना विधायक कार्यकाल मे कितना विकास किए हैं वो जनता जानती हैं और वर्तमान विधायक का भी कार्यकाल खत्म होने वाला है कहीं विकास दिख नही रहा है। पूर्व और वर्तमान केवल जनता को दिग्भ्रमित करके अपनी उपलब्धि गिनाने में लगे हुए हैं। साथ ही युवा नेता ने कहा कि पांकी रोड का जल्द गुणवत्ता पूर्वक निर्माण हो जिससे पांकी विधानसभा की आम जनता को लाभ मिल सके। शिलापट शिलापट ना खेले पूर्व और वर्तमान विधायक जनता आने वाले चुनाव में दोनों को नकारने वाली है जिससे ये घबरा कर इस तरह झूठी तारीफ हासिल करने में लगे है।

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM सुनें