रिटायर फौजी पर गिरा दुःखो का पहाड़,धर्मपत्नी की 32 वर्ष मे हुई मौत पुरे गांव मे पसरा मातम।

पलामू-नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड अंतर्गत हरतुआ पंचायत सोनेसरई गांव के रिटायर फौजी धीरेंद्र कुमार मिश्रा के 32 वर्षीय पत्नी की हुई निधन। देश के रक्षा कर आर्मी क्लर्क धीरेंद्र कुमार मिश्रा फौज की नौकरी 17 साल पुरा कर 31 मार्च 2021 को सेवा समाप्त करने के बाद रिटायर होकर अपना घर परिवार के साथ डेढ़ साल से रह रहे थे की एकाएक उनके ऊपर दुखों का पहाड़ ही टूट कर गिर पडा़ उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई। वर्ष 2008 में भवनाथपुर के पांचाडुमर सिंदूरिया गांव निवासी पूर्णिमा कुमारी से आर्मी क्लर्क धीरेंद्र कुमार मिश्रा का विवाह हुआ। इनके एक लड़का और दो लड़की है ये तीनों बच्चे की माथा से ममता के आंचल उजड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार रिटायर फौजी के धर्मपत्नी पूर्णिमा देवी उम्र 32 वर्ष की हर्निया का ऑपरेशन रांची हॉस्पिटल में हुआ था और वे बिल्कुल स्वस्थ थे लेकिन एकाएक 12 सितंबर 2022  सोमवार की रात करीब 12 बजे के लगभग रांची हॉस्पिटल में उनकी निधन हो गई। 13 सितंबर 2022 मंगलवार की सुबह शव सोनेसरई गांव में पहुंचते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा उनके शव को देखकर हर किसी की आंखें नम थी। पूर्णिमा देवी एक मृदुभाषी महिला थी वो हर किसी से मिलजुल कर रहा करती थी उनकी मौत की खबर आग की तरह फैल गई खबर सुनकर अगल बगल के लोगों ने अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पडे़। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ था वे मृतक के घर पहुंच कर दुखित परिवार को ढांढस बंधाया मंगलवार की सुबह कुंदरहीया नदी के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

नौ वर्ष पहले ही 2013 मे रिटायर फौजी के बड़े भाई का हो गई थी मौत।

2013 में रिटायर फौजी के बड़े भाई जितेंद्र कुमार मिश्रा का भी 46 वर्ष की उम्र में हो गई थी मौत उनके चार बच्चे थे दो लड़का और दो लड़की उनके बाल बच्चों को अपने बच्चे की तरह ही मृतक पूर्णिमा देवी ने पालपोस कर उच्च शिक्षा दिलाया बड़े लड़के का जल सेना (नेवी) मे नौकरी लगाया। छोटी लड़की की सर्विस मैंन लड़के से कराया विवाह ये सब याद कर परिजनों ने दहाड़ मार कर रो रहे हैं धीरेंद्र कुमार मिश्रा रिटायर होने के बाद गांव के हर किसी व्यक्ति से मिलजुल कर रहते हैं गांव के नौजवानों का वो शान हैं उन्होंने गांव के किसी भी कार्य में बढ़-चढ़कर लेते हैं हिस्सा। उनके पत्नी के अंतिम संस्कार मे हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला,पंचायत समिति सदस्य पति दीपक गिरी,भाजपा सांसद जिला प्रतिनिधि नीलकंठ गिरी,हरतुआ पंचायत के पूर्व मुखिया पति सह समाज सेवी मुस्तकिल मियां,ब्लू माउंटेन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मुकेश पुरी,समाजसेवी सुशील तिवारी,अरुण जायसवाल, सुधीर सिंह,सुरेंद्र कुमार प्रजापति उर्फ भोला जी बिट्टू भट्ठा,मिथलेश मिश्रा,रविंद्र मिश्रा,जयेंद्र मिश्रा,अरविंद मिश्रा,नंदकिशोर मिश्रा,मुनीलाल कुमार रवि,अनुज कुमार,प्रसाद मांझी,अनिल गिरी एवं गांव घर अगल-बगल के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

पलामू न्यूज़ Live

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू न्यूज़ Live,एस के रवि

झारखंड के सभी जिलों से संवाददाताओं की आवश्यकता है किसी भी प्रकार की विज्ञापन चलवाने के लिए संपर्क करें।

संपर्क सूत्र 9608122844,8084737109

Website-palamunewslive.com

विज्ञापन 1

लाइव कैलेंडर

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM सुनें